डेटा ट्रैफिक खपत के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बनी रिलायंस जियो
ग्लोबल ऐनालिटिक्स फर्म टेफिशिएंट के आंकड़ों के मुताबिक, डेटा ट्रैफिक खपत के मामले में चाइना मोबाइल को पछाड़कर उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। इसके अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान रिलायंस जियो नेटवर्क पर कुल डेटा खपत 40.9 एक्साबाइट्स जबकि चाइना मोबाइल नेटवर्क पर कुल डेटा खपत 38 एक्साबाइट्स रही।