डेटिंग ऐप पर मिले शख्स व उसके दोस्त ने गुरुग्राम के होटल में किया महिला का गैंगरेप
एक महिला को डेटिंग ऐप पर मिले शख्स व उसके दोस्त ने गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर-50 स्थित होटल में उसका कथित तौर पर गैंगरेप किया है। महिला की शिकायत के अनुसार, 29 जून को होटल में आरोपियों द्वारा दिया गया खाना खाकर वह बेहोश हो गई जिसके बाद उसका रेप कर वीडियो बनाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।