डेटिंग की खबरों के बीच वायरल हुई शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की तस्वीर निकली फर्ज़ी
क्रिकेटर शुभमन गिल द्वारा सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट करने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दोनों की एक तस्वीर फर्ज़ी है। इस मॉर्फ्ड तस्वीर में सारा को शुभमन के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखाया गया है। हालांकि, असली तस्वीर में सारा तेंदुलकर के साथ उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर दिख रहे हैं।