डेटिंग के पहले से ही मैं विराट की अच्छी याददाश्त से प्रभावित थी: अनुष्का
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से बातचीत में कहा है कि उनके पति व भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली की याददाश्त बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा, "डेटिंग के पहले से ही मैं इस बात से बहुत प्रभावित थी कि विराट की मेमोरी बहुत अच्छी है।" वहीं, विराट ने कहा कि अनुष्का उन्हें ज़रूरी तारीखें याद रखने को देती हैं।