डेटॉल से अपना मुंह धोकर आइए: केंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर कांग्रेस से सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस पार्टी से कहा, "डेटॉल से अपना मुंह धोकर आइए।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस की आरोप लगाने की संस्कृति है। वह आरोप लगाते हैं और हम जब उन पर प्रतिक्रिया देते हैं तो वह वॉक आउट करते हैं, चिल्लाने लगते हैं।"