'डेडपूल-3' में वुल्वरीन के किरदार में नज़र आएंगे ह्यू जैकमैन, रायन रेनॉल्ड्स ने की घोषणा

हॉलीवुड ऐक्टर रायन रेनॉल्ड्स ने मंगलवार को एलान किया कि उनकी आगामी फिल्म 'डेडपूल-3' में ऐक्टर ह्यू जैकमैन वुल्वरीन के किरदार में नज़र आएंगे। रायन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बताया गया कि यह फिल्म वर्ष 2024 में रिलीज़ होगी। गौरतलब है, ह्यू ने फिल्म 'लोगन' (2017) में आखिरी बार वुल्वरीन का किरदार निभाया था।

Load More