डेढ़ साल तक किसी देश का नागरिक नहीं था: 18 साल में भारतीय नागरिकता मिलने पर अदनान
गायक अदनान सामी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिलने में 18 साल लग गए लेकिन लोगों को लगता है कि यह आसान होगा क्योंकि वह एक सेलिब्रिटी हैं। उन्होंने कहा, "उन 18 वर्षों में 2 बार रिजेक्ट हुआ। मुझे अपनी मूल नागरिकता छोड़नी पड़ी, डेढ़ साल के लिए मैं किसी देश का नागरिक नहीं था।"