डेढ़ साल से लापता 34 वर्षीय शख्स केरल में मिला, कहा- पत्नी से लगता था डर
केरल में डेढ़ साल पहले किराए के घर से लापता हुआ 34-वर्षीय शख्स इडुक्की ज़िले में अपने गांव में मिला है। शख्स ने रिपोर्टर्स से कहा कि उसने घर इसलिए छोड़ा क्योंकि उसे अपनी पत्नी से डर लगता था। मामले में गिरफ्तार हुई उसकी पत्नी ने पुलिस से कहा था कि उसने शख्स की हत्या कर उसे दफना दिया था।