डेथ ओवरों में भारत के प्रमुख गेंदबाज़ों में से एक हैं हर्षल पटेल: सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने आरसीबी के गेंदबाज़ हर्षल पटेल को डेथ ओवरों में भारत के प्रमुख गेंदबाज़ों में से एक बताया है। उन्होंने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ हर्षल की गेंदबाज़ी पर कहा, "पंजाब के 209+ का स्कोर न करने का एकमात्र कारण हर्षल पटेल थे...जब बल्लेबाज़ तेज़ी से रन बनाने जाते हैं, तब हर्षल बेहद प्रभावशाली हैं।"