डेनमार्क एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कराया गया खाली
डेनमार्क के दूसरे सबसे बड़े विमानन केंद्र बिलुंड एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया है। धमकी मिलने के बाद हवाईअड्डा बंद है और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एयरपोर्ट को खाली कराने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई और यात्रियों ने उनके निर्देशों का पालन किया।