डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसन को शख्स ने पब्लिक एरिया में पीटा
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन को शुक्रवार को कोपेनहेगन में पब्लिक एरिया में एक शख्स ने पीटा जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीएम ऑफिस ने बताया कि फ्रेडरिकसन को किसी तरह की चोट नहीं लगी है और इस घटना से वह शॉक में हैं। स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि मामले की जांच चल रही है।