डेनमार्क की महारानी मार्गरेट II ने पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज का किया आयोजन
किंगडम ऑफ डेनमार्क की महारानी मार्गरेट द्वितीय ने मंगलवार रात कोपेनहेगन (डेनमार्क) के ऐतिहासिक अमालियनबोर पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। अपनी यूरोप यात्रा के दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी महारानी मार्गरेट द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल हुए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शानदार आतिथ्य-सत्कार के लिए महारानी को धन्यवाद दिया।