डेनमार्क की महारानी मार्गरेट-II ने नववर्ष पर स्पीच के दौरान राजगद्दी छोड़ने का किया एलान
डेनमार्क की महारानी मार्गरेट-II ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर रविवार को लाइव टीवी पर भाषण के दौरान राजगद्दी छोड़ने का एलान कर दिया। 83-वर्षीय महारानी अपने राज्याभिषेक के 52वीं वर्षगांठ पर 14 जनवरी को राजगद्दी छोड़ेंगी। उनके बड़े बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक उनके उत्तराधिकारी होेंगे। गौरतलब है, डेनिश इतिहास में मार्गरेट-II सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली शासक हैं।