डेनमार्क से 2 दशक में पहली रॉयल यात्रा पर भारत आए क्राउन प्रिंस व प्रिंसेस
डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी रविवार सुबह 4-दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह डेनमार्क से 2 दशक में भारत की पहली रॉयल यात्रा है। भारत में डेनमार्क के दूतावास ने दोनों अतिथियों द्वारा ताज महल का दीदार करने की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।