डेप द्वारा बोतल गुप्तांग में 'डालने' को याद कर रो पड़ीं हर्ड, कहा- बस सोच रही थी बोतल टूटी न हो
अभिनेत्री ऐंबर हर्ड कोर्ट में यह कहते हुए रो पड़ीं कि उनके पूर्व पति व अभिनेता जॉनी डेप ने ऑस्ट्रेलिया में 2015 में नशे की हालत में वोडका की बोतल उनके प्राइवेट पार्ट में डाली थी। उन्होंने कहा, "मैं...इतना कभी नहीं डरी...मैं सांस नहीं ले पा रही थी। बस यह सोच रही थी 'हे ईश्वर...बोतल टूटी हुई न हो'।"