डेब्यू टेस्ट में सरफराज़ के अर्धशतक लगाने के बाद उनकी पत्नी व पिता ने उन्हें दी फ्लाइंग किस
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में सरफराज़ खान ने भारत के लिए अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाया जिसके बाद उनकी पत्नी रोमाना ज़हूर और पिता नौशाद खान ने स्टैंड्स से उन्हें फ्लाइंग किस दी। 48 गेंदों पर अर्धशतक बनाने वाले सरफराज़ ने मैच में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 62(66) रनों की पारी खेली।