डेब्यू डायरेक्टर्स के साथ काम नहीं करता हूं, यह वॉर्म-अप मैच जैसा होता है: विजय देवरकोंडा
ऐक्टर विजय देवरकोंडा ने बताया है कि अब वह डेब्यू डायरेक्टर्स के साथ काम नहीं करते हैं। विजय ने कहा, "डेब्यू डायरेक्टर के साथ काम करना प्रैक्टिस व वॉर्म-अप मैच खेलने जैसा है। उन निर्देशकों संग काम करना चाहता हूं...जो पूरी तरह से मेरी प्रतिभा पर काम कर सकें।" उन्होंने कहा, "फिल्म साइन करने से पहले निर्देशक का...काम देखता हूं।"