डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की हत्या के मामले में पकड़े गए 3 शूटर्स, 3 अन्य की हुई पहचान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने फरीदकोट (पंजाब) में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में 3 शूटर्स को पकड़ा है। बकौल रिपोर्ट्स, पंजाब और दिल्ली पुलिस की टीम ने हत्याकांड में शामिल 3 अन्य शूटर्स-आरोपियों की पहचान कर ली है। गौरतलब है, प्रदीप 2015 के गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में ज़मानत पर बाहर था।