डेल स्टेन को अमेरिका में नहीं पहचान सका आईसीसी का स्टाफ मेंबर, सिखाने लगा गेंदबाज़ी
टी20 विश्व कप-2024 में अमेरिका में काम कर रहा आईसीसी का एक स्टाफ मेंबर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व पेसर डेल स्टेन को नहीं पहचान सका और उन्हें गेंदबाज़ी करना सिखाने लगा। स्टेन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें स्टाफ मेंबर गेंद डालते समय स्टेन को चक ना मारने को कहता दिखा। स्टेन ने वीडियो पर लिखा, "शिक्षाप्रद।"