डेलॉइट ने लागत कम करने के लिए कंपनी में शुरू किए एक दशक के अपने सबसे बड़े बदलाव
'फाइनेंशियल टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, डेलॉइट ने लागत कम करने के लिए कंपनी में एक दशक के अपने सबसे बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं। डेलॉइट अपने कारोबार की प्रमुख इकाइयों की संख्या 5 से घटाकर 4 करने जा रही है। ये इकाइयां 'ऑडिट ऐंड एश्योरेंस', 'स्ट्रैटेजी, रिस्क ऐंड ट्रांज़ैक्शन्स', 'टेक्नोलॉजी ऐंड ट्रांसफॉर्मेशन' और 'टैक्स ऐंड लीगल' हैं।