डेलॉयट इंडिया ने हैकिंग गैंग चलाने वाले कर्मचारी को निकाला, मुशर्रफ को बनाया था निशाना
डेलॉयट इंडिया ने गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से 'वाइटइंट' नामक ग्लोबल हैकिंग ग्रुप चलाने वाले अपने 31-वर्षीय कर्मचारी आदित्य जैन को नौकरी से बर्खास्त किया है। वह लोगों के ईमेल इनबॉक्स हैक करने वाला गिरोह चलाता था। पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ, बीएमडब्ल्यू के को-ओनर स्टीफन क्वॉन्ट और यूके के कई रईसों को निशाना बनाने में यह गिरोह शामिल था।