डेविड बेकहम ने रोहित शर्मा की बेटी को गिफ्ट में दी मेसी की जर्सी, रितिका ने शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम ने भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा की बेटी समायरा को गिफ्ट में लियोनेल मेसी की जर्सी दी है। रोहित की पत्नी रितिका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें समायरा ने यह जर्सी पहनी हुई है। बेकहम फिलहाल यूनिसेफ के सद्भावना दूत के तौर पर भारत दौरे पर आए हैं।