डेविड बेकहम ने रोहित शर्मा से की मुलाकात, एक-दूसरे को दी अपनी जर्सी
वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात की। बेकहम ने रोहित के साथ तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कीं। तस्वीरों में रियल मैड्रिड की बेकहम नाम वाली जर्सी रोहित पहने दिखे जबकि रोहित की भारतीय जर्सी बेकहम पहने नज़र आए।