दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर ने अपनी मंगेतर कैमिला हैरिस से की शादी

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ डेविड मिलर ने आईपीएल-2024 से कुछ दिन पहले अपनी मंगेतर कैमिला हैरिस से शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। फाफ डुप्लेसी, गैरी कर्स्टन, जेपी डुमिनी समेत अन्य क्रिकेटर शादी में शामिल हुए। मिलर और कैमिला ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी।

Load More