डेविड वॉर्नर और राशिद खान के बीच हुई बहस; वीडियो आया सामने
वनडे विश्व कप-2023 के मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर और अफगानिस्तान के ऑल-राउंडर राशिद खान के बीच बहस हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। यह वाकया ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य का पीछा करने के पांचवें ओवर के दौरान हुआ जब अज़मतुल्लाह उमरज़ई और मिचल मार्श के बीच आपस में बहस हो रही थी।