डेविड वॉर्नर बने टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर ने गुरुवार को आईपीएल 2022 में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ नाबाद 92 रन (58-गेंद) बनाकर टी20 क्रिकेट में अपना 89वां अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ वॉर्नर ने क्रिस गेल (88) को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। वॉर्नर ने 89 अर्द्धशतक के अलावा 8 टी20 शतक भी लगाए हैं।