डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंचे नुपुर शिखरे व आयरा खान ने मेहमानों से कराया वर्कआउट
अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान व फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे ने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंचने के बाद वहां मेहमानों से वर्कआउट करवाया। आयरा ने इसकी तस्वीरें शेयर कर लिखा, "क्या खूब सारे वर्कआउट के बिना हमारी शादी हो सकती है?" वहीं, आयरा ने मेहमानों से करवाए गए वर्कआउट के नाम भी कैप्शन में बताए हैं।