डेढ़ मिनट में दुनिया में छा गईं: 'गंगूबाई...' के लिए आलिया की तारीफ में 'लोकी' फेम सोफिया
अमेरिकी टीवी शो 'लोकी' की ऐक्ट्रेस सोफिया डी मार्टिनो ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट की तारीफ की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर लिखा, "शानदार। आलिया भट्ट डेढ़ मिनट में दुनिया में छा गईं।" आलिया ने उनकी स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, "आपसे यह सुनना बड़ी बात है।"