डैड, मैंने 10 यहूदियों को मार दिया: इज़रायल द्वारा शेयर किए गए ऑडियो में आतंकी
इज़रायल डिफेंस फोर्सेस ने देश पर 7 अक्टूबर को हुए हमले के बाद हमास के एक आतंकी और उसके पिता के बीच हुई कथित बातचीत की ऑडियो क्लिप शेयर की है। आतंकी ने ऑडियो में कहा, "डैड, मैंने 10 यहूदियों को मार दिया है...उनका खून मेरे हाथों पर लगा है...मैं एक यहूदी के फोन से आपसे बात कर रहा हूं।"