डॉ. कफील को यूपी सरकार ने किया बर्खास्त, बीआरडी में बच्चों की मौत पर हुई कार्रवाई
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2017 में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत के मामले में यूपी सरकार ने डॉक्टर कफील खान को बर्खास्त कर दिया है। बकौल कफील, "मैं न्याय के लिए लड़ना जारी रखूंगा...आदेश को अदालत में चुनौती दूंगा।" गौरतलब है, यूपी सरकार ने इस मामले में कफील को निलंबित किया था।