डॉक्टर की आत्महत्या मामले में कोर्ट ने 'आप' एमएलए प्रकाश जारवाल के खिलाफ आरोप तय किए
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल, कपिल नागर और अन्य के खिलाफ एक डॉक्टर की आत्महत्या मामले में आरोप तय किए। बतौर रिपोर्ट, रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से पता चलता है कि आरोपी व्यक्तियों ने मृतक को धमकी दी थी और उससे पैसे वसूले थे और आत्महत्या के लिए उकसाया था।