डॉक्टर की डिग्री होने के बावजूद कनाडा में पिता को गैस स्टेशन पर काम करना पड़ा था: नीरू बाजवा
ऐक्ट्रेस नीरू बाजवा ने एक इंटरव्यू के दौरान बचपन में कनाडा में रहते समय अपने माता-पिता को हुईं परेशानियों पर बात की है। उन्होंने बताया, "पिता भारत में डॉक्टर थे लेकिन उस समय कनाडा में उनकी डिग्री मान्य नहीं थी...वह खेत में और गैस स्टेशन पर काम करते और कैब चलाते थे...मां गर्भावस्था के समय होटल में काम करती थीं।"