डॉक्टर की पर्ची के बिना अमेरिका में पहली गर्भनिरोधक दवा खरीदने को मिली मंज़ूरी
अमेरिका के फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने पहली 'ओवर-द-काउंटर' गर्भनिरोधक गोली को मंज़ूरी दे दी है जिसके बाद महिलाएं अब बिना डॉक्टरी सलाह के इसे खरीद सकेंगी। दवा कंपनी पेरिगो की 'ओपिल' नामक गर्भनिरोधक गोली को 1973 में प्रिस्क्रिप्शन होने पर ही मरीज़ को बेचने की मंज़ूरी दी गई थी लेकिन अब इसे बिना प्रिस्क्रिप्शन के बेचा जा सकेगा।