डॉक्टर ने 30% मेरे जीने की संभावना बताई थी: कैंसर को लेकर सोनाली बेंद्रे
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा है, "मैंने अपनी कैंसर की जंग तब शुरू की थी जब मेरे बचने की संभावना 30% थी। मैं अपने डॉक्टर से लड़ती थी कि वह ऐसा कैसे कह सकते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं डॉक्टर से पूछती थी कि ऐसा कैसे हो सकता है, बाद में समझ आया कि वह (डॉक्टर) सिर्फ सच कह रहे थे।"