डॉक्टर ने आंध्र प्रदेश में सड़क पर ही सीपीआर देकर बचाई 6 साल के बच्चे की ज़िंदगी
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में करंट लगने से सड़क पर गिरे एक 6-वर्षीय बच्चे की कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर जान बचाई गई है। एक डॉक्टर द्वारा सड़क पर ही बच्चे को सीपीआर दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। करीब 5 मिनट बाद बच्चे की सांस दोबारा चलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।