डॉक्टर ने कर्नाटक में ऑपरेशन थिएटर में कराया प्री-वेडिंग शूट, वीडियो सामने आने पर हुआ बर्खास्त
कर्नाटक के एक सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में प्री-वेडिंग शूट करवाने का वीडियो सामने आने के बाद एक डॉक्टर को बर्खास्त किया गया है। वीडियो में डॉक्टर एक मरीज़ की 'सर्जरी' करते दिखा जबकि उसकी होने वाली पत्नी मदद करती दिख रही है। कार्रवाई करते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश राव ने कहा, "ऐसी अनुशासनहीनता...बर्दाश्त नहीं कर सकता।"