डॉक्टर ने पासपोर्ट रिन्यू कराते वक्त 62 साल बाद गंवाई यूएस की नागरिकता

वर्जीनिया के सियावश सोभानी नामक 62 वर्षीय डॉक्टर ने अपना पासपोर्ट रिन्यू कराने की कोशिश करते वक्त अपनी अमेरिकी नागरिकता गंवा दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि सोभानी को जन्म के समय अमेरिकी नागरिकता नहीं दी जानी चाहिए थी क्योंकि उनके पिता ईरानी दूतावास में राजनयिक थे। सोभानी ने अब परमानेंट रेज़िडेंट कार्ड के लिए आवेदन किया है।

Load More