डॉक्टर ने यूक्रेन में सैनिक के शरीर के अंदर फंसे ज़िंदा ग्रेनेड को निकाला
यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उसके एक सैनिक के शरीर से एक ज़िंदा ग्रेनेड निकाला गया जो 'कभी भी फट सकता था'। सैनिक के शरीर से इस ग्रेनेड को यूक्रेन के सबसे अनुभवी मिलिट्री सर्जनों में से एक ने ऑपरेशन के बाद निकाला। सेना के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा और सैनिक को रिकवरी में भेज दिया गया है।