डॉक्टरों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के मामलों को देखकर बेहद दुखी हूं: सीजेआई रमणा
भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने शनिवार को कहा कि वह डॉक्टरों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के मामलों को देखकर बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार और मेहनती डॉक्टरों के खिलाफ कई झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। बकौल रमणा, "उन्हें (डॉक्टरों को) काम करने के लिए एक बेहतर और अधिक सुरक्षित वातावरण की ज़रूरत है।"