डॉक्टरों के लिए जेनरिक दवाइयां लिखना अनिवार्य करने वाले सरकारी आदेश पर लगी रोक
नैशनल मेडिकल कमीशन ने गुरुवार को अपने उस नए नियम पर रोक लगा दी जिसमें डॉक्टरों के लिए केवल जेनरिक दवाइयां लिखना अनिवार्य कर दिया गया था। कमीशन ने कहा कि अगले आदेश तक यह नियम प्रभावी नहीं होंगे। इसके अलावा कमीशन ने दवा कंपनियों द्वारा प्रायोजित मेडिकल इवेंट्स में डॉक्टरों के शामिल होने पर भी रोक लगाई थी।