डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित की गई महिला के शरीर में बिहार में दाह संस्कार से पहले हुई हलचल
छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित की गई एक महिला के शरीर में बिहार में दाह संस्कार से पहले हलचल होने लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक डॉक्टर ने कहा, "महिला अभी वेंटिलेटर पर है और उसकी हार्ट रेट व सांसों की गति सब नॉर्मल है।" महिला को 12 फरवरी को मृत घोषित किया गया था।