डॉक्टर्स ने वायरल 'बार्बी फीट चैलेंज' करने को लेकर लोगों को किया आगाह
कई डॉक्टर्स ने टिक-टॉक पर वायरल हो चुके 'बार्बी फीट चैलेंज' को लेकर लोगों को आगाह किया है। इस चैलेंज में 'बार्बी' फिल्म के एक सीन को रीक्रिएट करना होता है जिसमें ऐक्ट्रेस हील्स उतारकर उसी पॉश्चर में उंगलियों के बल पर खड़ी रहती है। एक डॉक्टर ने कहा, "इससे लिगामेंट में खिंचाव आने के साथ-साथ चोट लग सकती है।"