'डॉन 3' का हिस्सा होंगी कियारा आडवाणी

फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने बताया है कि अभिनेत्री कियारा आडवाणी उनकी आगामी फिल्म 'डॉन 3' का हिस्सा होंगी। फरहान ने 'X' पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "डॉन यूनिवर्स में आपका स्वागत है कियारा।" वहीं, कियारा ने कहा, "डॉन फ्रैंचाइज़ी और इसकी टीम के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।" फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह भी नज़र आएंगे।

Load More