डॉनल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का हुआ निधन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "वह एक अद्भुत व खूबसूरत महिला थीं...जिन्होंने शानदार व प्रेरणादायक जीवन व्यतीत किया।" इवाना ने 1977 में ट्रंप से शादी की थी और 1992 में उनका तलाक हो गया था।