डॉनल्ड ट्रंप पर हश मनी केस में गैग ऑर्डर का उल्लंघन करने को लेकर लगा $9,000 का जुर्माना
एक अमेरिकी जज ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को हश मनी केस में एक गैग ऑर्डर का उल्लंघन करने के लिए उन पर $9,000 का जुर्माना लगाया। जज ने कहा कि अगर ट्रंप ने दोबारा ऐसा किया तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। ट्रंप को अपने 'ट्रुथ' सोशल अकाउंट से 7 अपमानजनक पोस्ट हटाने को कहा गया।