डॉमिनोज़ के स्टाफ ने जापान में नाक में उंगली डाल कर पिज़्ज़ा के आटे में पोंछी; सामने आया वीडियो
जापान में डॉमिनोज़ पिज़्ज़ा के एक आउटलेट में एक कर्मचारी द्वारा नाक में उंगली डाल कर पिज़्ज़ा बेस के गूंथे हुए आटे में पोंछे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद डॉमिनोज़ ने माफी मांगी है। कंपनी ने इसे 'विचलित करने वाली' घटना बताई है। कंपनी ने कहा कि आरोपी कर्मचारियों को श्रम कानूनों के अनुसार दंडित किया जाएगा।