डॉलर के मुकाबले अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में रुपये की गिरावट कमः मुख्य आर्थिक सलाहकार
देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत में आई गिरावट अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में काफी कम है। बकौल नागेश्वरन, "जापानी येन, यूरो, स्विस फ्रैंक...का...कहीं ज़्यादा अवमूल्यन हुआ है।" गौरतलब है, रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले पहली बार 80 के निचले स्तर तक पहुंच गया।