डोप टेस्ट में फेल होने के बाद फ्रेंच फुटबॉलर पॉल पोग्बा पर लगा 4 साल के लिए प्रतिबंध
फ्रेंच फुटबॉलर व जुवेंटस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा पर डोप टेस्ट में फेल होने के बाद 4 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। गौरतलब है, अगस्त 2023 में डोप टेस्ट में पोग्बा के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अधिक पाया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, पोग्बा इटली की नैशनल-एंटी डोपिंग ट्रिब्युनल (नाडो) के इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।