डोर्सी झूठ बोल रहे हैं: 'किसान आंदोलन के समय ट्विटर को बैन करने की धमकी' वाले दावे पर सरकार
आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के 'किसान आंदोलन के समय भारत सरकार ने ट्विटर बंद करने व कर्मचारियों के घरों पर छापेमारी की धमकी दी थी' दावे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "2020-2022 के दौरान ट्विटर ने भारतीय कानूनों का उल्लंघन किया...डोर्सी झूठ बोल रहे...और छापेमारी व गिरफ्तारी को लेकर कहानियां बना रहे हैं।"