डोली में भेजने के बजाय अर्थी उठानी पड़ रही है: पुणे में कार हादसे में मारी गई अश्विनी की मां
पुणे (महाराष्ट्र) में पोर्शा कार हादसे में मारी गई इंजीनियर अश्विनी कोष्ठा की मां ममता ने कहा है, "हम अश्विनी के लिए न्याय चाहते हैं, नाबालिग लड़के और उसके माता-पिता को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "हम बेटी की शादी के बाद उसे डोली (दूल्हे के घर) में भेजना चाहते थे लेकिन हमें उसकी अर्थी उठानी पड़ रही है।"